युवराज सिंह हरियाणा में गिरफ्तार, युजवेंद्र चहल पर की थी टिप्पणी

Webdunia
रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (21:22 IST)
हांसी। युवराज सिंह को हरियाणा के हिसार जिले में गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। हालांकि साल भर से ज्यादा पुराने इस मामले पर उन्हें तुरंत जमानत भी दे दी गई।

हाईकोर्ट के आदेशों पर युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छोड़ा गया है। युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम लाइव पर हंसी-मजाक में ही अपने साथी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी, इसके बाद संबंधित जाति के लोगों में काफी गुस्सा था।

हांसी शहर थाने में युवराज के खिलाफ केस दर्ज है। युवराज पर आरोप है कि उन्होंने बीते साल रोहित शर्मा से लाइव चैट में युजवेंद्र चहल पर अनुसूचित जाति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी। 
 
हांसी पुलिस ने युवराज को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया। 
 
इस मामले में कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने युवराज सिंह को अग्रिम जमानत के आदेश दे दिए थे। इसी के चलते हांसी पुलिस ने उनकी औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

Punjab : कर्नल से मारपीट केस की जांच CBI ने संभाली, 2 FIR दर्ज

क्‍या Corona Vaccination से बढ़ रहा युवाओं में मौत का खतरा, संसद में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री नड्डा ने दिया यह बयान

मेरठ के शाकिर को महंगा पड़ा कावड़ लाना, अपनों से मिले जख्म, पुलिस से लगाई गुहार

Operation Sindoor: किसने रुकवाया भारत पाकिस्तान युद्ध, सरकार ने संसद में बताया

वनतारा और प्रोजेक्ट एलिफेंट ने आयोजित किया हाथियों की सेवा को समर्पित भारत का सबसे बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम

अगला लेख