फगवाड़ा पुलिस की ईमानदारी, महिला को लौटाया 1 लाख रुपए से भरा पर्स

Webdunia
शुक्रवार, 8 मई 2020 (07:24 IST)
फगवाड़ा (पंजाब)। यहां हरगोविंद नगर में यातायात पुलिस ने गुरुवार को एक महिला के पर्स को वापस कर दिया 
जिसमें 1 लाख रुपए रखे थे। कपूरथला जिले के भबियाना गांव की रहने वाली सुखविंदर कौर ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने और उनके पति ने अपनी बेटी की शादी के लिए गहने खरीदने के लिए एक बैंक से 1 लाख रुपए निकाले थे।
ALSO READ: घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों से इंदौर पुलिस की मनुहार
उसने कहा कि जब मैं अपने पति की मोटरसाइकल पर पीछे की सीट पर बैठी और हरगोबिंद नगर इलाके से गुज़री, तो मेरा पर्स हाथ से फिसलकर कहीं गिर गया। उसने बताया कि काफी दूर जाने के बाद मुझे इसका पता चला। 
 
उसने कहा कि जब मुझे इसका पता चला तो हम बहुत जल्द वापस गए और पुलिस से इस बारे में पूछा। इस बीच हरगोबिंद नगर में यातायात ड्यूटी पर तैनात 2 सहायक उपनिरीक्षक सुरिंदरपाल सिंह और अमरजीत सिंह ने पर्स देखा और उसे उठा लिया। जब उन्होंने इसे खोला तो उन्होंने इसमें बड़ी राशि पाई।
 
उन्होंने यातायात प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार को इसकी सूचना दी जिन्होंने उन्हें कुछ देर रुकने के लिए कहा। जब परेशान महिला उनके पास पहुंची तो उन्होंने अपने प्रभारी की मौजूदगी में उसे 1 लाख रुपए के साथ पर्स वापस कर दिया। दंपति ने पुलिस की ईमानदारी के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख