Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अस्पताल में किशोरी मरीज का सफाई कर्मी ने किया यौन शोषण, गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें अस्पताल में किशोरी मरीज का सफाई कर्मी ने किया यौन शोषण, गिरफ्तार
, बुधवार, 26 दिसंबर 2018 (12:48 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में स्थानीय निकाय द्वारा संचालित एक अस्पताल में किशोरी मरीज का हाथ बिस्तर से बांधकर 39 वर्षीय सफाईकर्मी ने उसका कथित तौर पर यौन शोषण किया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में दिनेश कोली नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना ठाणे जिले के कल्वा शहर में देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है।
 
पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय लड़की को दौरे पड़ने के कारण 19 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सलाइन के लिए उसके एक हाथ को बिस्तर से बांध दिया गया।
 
मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शनिवार को आरोपी वहां आया। उसने लड़की का दूसरा हाथ भी बिस्तर से बांध दिया और उसे कथित तौर पर अनुचित रूप से छुआ।
 
पुलिस ने बताया कि साथ वाले बिस्तर पर पड़े एक मरीज ने लड़की को परेशान देखा और किसी गड़बड़ी की आशंका के चलते अलार्म बजाया। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।
 
लड़की के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कल्वा पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया और उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 तथा पोक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ISIS के नए मॉड्यूल की तलाश में यूपी और दिल्ली में 16 जगह NIA के छापे