अहमदाबाद नगर निगम से गुजरात हाईकोर्ट का सवाल, लोगों को अपनी पसंद का खाने से कैसे रोक सकते हैं?

Webdunia
शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (14:34 IST)
अहमदाबाद। रेहड़ियों पर मांसाहारी भोजन बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ अहमदाबाद नगर निगम के अभियान को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए गुजरात उच्च न्यायालय ने सवाल किया कि आखिर आप लोगों को घर से बाहर उनकी पसंद का खाना खाने से कैसे रोक सकते हैं?
 
अदालत ने करीब 20 रेहड़ी-पटरी वालों की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनिवाई के दौरान यह टिप्पणी की। याचिका में दावा किया गया कि शहरी निकाय अपने अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान मांसाहारी भोजन बेचने वाले ठेलों का निशाना बना रहा है।
 
याचिका पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति बिरेन वैष्णव एक वक्त पर कुछ नाराज हो गए और अहमदाबाद नगर निगम से सवाल किया, 'आपकी समस्या क्या है? आप कैसे तय कर सकते हैं कि मैं अपने घर के बाहर क्या खाऊं? आप लोगों को उनकी पसंद का खाने से कैसे रोक सकते हैं? सिर्फ इसलिए क्योंकि सत्ता में बैठा व्यक्ति अचानक सोचता है कि वह क्या करना चाहता है?'
 
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस आदेश का स्वागत किया है। उनका कहना है कि किसी को दूसरों की निजी स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करने या उसका उल्लंघन करने का अधिकार नहीं है।
 
अहमदाबाद के रेहड़ी-पटरी वालों ने आरोप लगाया था कि राजकोट में एक निर्वाचित प्रतिनिधि द्वारा ठेलों पर ऐसा भोजन बेचे जाने के खिलाफ टिप्पणी किए जाने के बाद अहमदाबाद में सड़क किनारे ठेले पर अंडे और मांसाहारी भोजन बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इन रेहड़ी-पटरी वालों के ठेले भाजपा शासित अहमदाबाद नगर निगम ने जब्त कर लिए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को मारी टक्कर, 15 की मौत, 60 घायल

लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार पर बोले विवेक तनखा, पार्टी को नई लीडरशिप की जरूरत

हर सेकंड तहस-नहस हो रही पृथ्वी, इसे बर्बाद करना बन्द कीजिए : यूएन प्रमुख

कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा पॉक्सो मामले में CID के समक्ष हुए पेश

तीसरी बार PM बनने के बाद कल वाराणसी में मोदी, किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित

अगला लेख