Hanuman Chalisa

मीरवाइज नरजबंद, गिलानी को कोई राहत नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 (13:45 IST)
श्रीनगर। हुर्रियत कान्फ्रेंस के नरमपंथी गुट के नेता मीरवाइज मौलवी उमर फारूख को शुक्रवार को नजरबंद कर दिया गया। मीरवाइज चरार-ए-शरीफ में जुम्मे की नमाज के बाद आज एक धर्मसभा को संबोधित करने वाले थे। ऐसा करने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर उन्हें नजरबंद कर दिया गया।
 
हुर्रियत के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उसके नेता को आज सुबह नजरबंद किया गया। इस बीच पिछले एक साल से नरजबंद हुर्रियत के कट्टरपंथी गुट के नेता सैयद अली शाह गिलानी को भी कोई राहत नहीं दी गयी है।
 
हुर्रियत के प्रवक्ता के अनुसार मीरवाइज के घर के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। दूसरी ओर गिलानी भी दिल्ली से लौटने के बाद अप्रैल से ही नजरबंद हैं। जहां हुर्रियत के इन दोनों नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के अध्यक्ष मेाहम्मद यासिन मलिक पर 14 अक्टूबर को रिहा किए जाने के बाद से किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। मलिक को एक स्थानीय अदालत द्वार जमानत पर रिहा किया गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख