पति नहीं बनाता शारीरिक संबंध, पत्नी की यूपी पुलिस से गुहार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 6 नवंबर 2024 (21:18 IST)
Uttar Pradesh crime news: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक महिला ने अपने पति और 7 ससुराल वालों के खिलाफ मानसिक और शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया है। महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि डेढ़ साल पहले हुई शादी के बाद से ही उसका पति शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर रहा है।
 
दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध : पीड़ित महिला ने इस मामले में पति समेत ससुराल के लोगों के खिलाफ मंगलवार को गोपीगंज थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि महिला का आरोप है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है जिसकी वजह से उसने आज तक पत्नी से शारीरिक संबंध नहीं बनाए। उन्होंने बताया कि जब महिला ने इसकी शिकायत ससुराल वालों से की तो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसके साथ घरेलू हिंसा की गई। ALSO READ: Kolkata : 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या, आरोपी को मिली मौत की सजा, कोर्ट ने बताया दुर्लभतम अपराध

8 लोगों के खिलाफ मामला : कात्यायन ने बताया कि गोपीगंज थाना अंतर्गत भरतपुर गांव निवासी महिला की शिकायत पर उसके पति समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया की महिला की शादी 23 मई, 2023 को वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के व्यक्ति से हुई।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

दक्षिण पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों के हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 अगवा

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

अगला लेख