पत्नी ने की प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

Webdunia
रविवार, 11 सितम्बर 2016 (19:30 IST)
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा निवासी एक किसान के कुएं में मिले शव की पुलिस ने गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस ने मामले के खुलासे में पाया कि किसान की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। 
 
शनिवार को इस मामले का खुलासा करते हुए चिचोली थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम खोखरा निवासी 42 वर्षीय कमल का शव गांव में ही पून्नू उईके के खेत में मिला था।
 
पुलिस ने जांच के बाद संदेह होने पर गांव के कोटवार राजेन्द्र नागले को हिरासत में लेकर पूछताछ की। राजेन्द्र ने पुलिस को पूरी कहानी बता दी। उसने बताया कि उसके कमल की पत्नी समोता से प्रेम संबंध थे जिसकी जानकारी कमल को भी थी। इसको लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद होते थे। 
 
6 सितंबर को प्रेमी राजेन्द्र और कमल की पत्नी समोता ने कमल की हत्या की साजिश रची। 6 सितंबर को ही खेत से आते समय कमल की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद पास में ही कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

Airtel, Vi और Jio के यूजर्स ऐसे पा सकते हैं Spam Calls से हमेशा के लिए छुटकारा, कैसे करें DND का प्रयोग

पाकिस्तानी झंडे लगे हर शिप की भारत में No entry, आतंक के आका को एक और झटका

Delhi : प्रवेश वर्मा की अधिकारियों को चेतावनी, बहाना नहीं, 21 दिनों में बदलेगी दिल्ली की सूरत

अगला लेख