पति ने पत्नी से प्रेम संबंध के संदेह में शख्‍स का काटा गला, खून पीने की कोशिश की

Webdunia
सोमवार, 26 जून 2023 (17:14 IST)
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक)। कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले के चिंतामणि तालुका में पत्नी से प्रेम प्रसंग की आशंका में पति द्वारा एक व्यक्ति का गला काटकर खून पीने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। यह घटना 19 जून की है और हमले में पीड़ित की जान बच गई है। घटना के बाद आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसे घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो से मिली। उसने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार यह घटना 19 जून की है और हमले में पीड़ित की जान बच गई है। उसने कहा कि आरोपी विजय और पीड़ित मारेश एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं तथा विजय को संदेह था कि मारेश का उसकी पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।

उसने बताया कि विजय अपने रिश्तेदार जॉन बाबू के साथ मारेश को 19 जून को किसी काम का बहाना बनाकर सिद्धपल्ली में एक सुनसान स्थान पर ले गया। पुलिस ने बताया कि उस स्थान पर विजय एवं मारेश के बीच, कथित प्रेम प्रसंग को लेकर कहासुनी हुई और आरोपी ने मारेश का गला काट दिया और रिसने वाले खून को पीने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान जॉन बाबू इस पूरे घटना का वीडियो अपने फोन से रिकॉर्ड करता रहा। पुलिस ने बताया कि विजय और जॉन बाबू के घटनास्थल से चले जाने के बाद मारेश स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा।

उसने बताया कि घटना की जानकारी मिलने और वीडियो सामने आने के बाद मारेश का पता लगाया गया और उसका बयान दर्ज किया गया। इसके बाद विजय और जॉन बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

अगला लेख