जीते जी राजग में नहीं लौटूंगा, नीतीश ने साधा भाजपा पर निशाना

Webdunia
शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (23:51 IST)
समस्तीपुर (बिहार)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह ‘जीते जी भाजपा से नहीं जुड़ेंगे।’ उन्होंने पुराने गठबंधन सहयोगी पर आरोप लगाया कि वह केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद जैसे अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बना रहे हैं।
 
समस्तीपुर में एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने भाजपा के नेतृत्व पर अहंकारी होने का आरोप लगाया और अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के युग को याद किया।
 
भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि उन्होंने लालू जी के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके कारण मैंने उनसे अपने संबंध तोड़ लिए। इसका कुछ परिणाम नहीं आया और अब जब हम फिर साथ हैं तो वे नए मामले दर्ज कर रहे हैं। आप इन लोगों के कामकाज की शैली को समझ सकते हैं।
 
पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद का नाम कुछ साल पहले आईआरसीटीसी के होटल घोटाले में आया था जिसमें उनके बेटे तेजस्वी यादव को भी आरोपी बनाया गया था जो उस समय उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना पहला कार्यकाल निभा रहे थे। इन घटनाओं के बाद अपनी छवि को ध्यान में रखते हुए नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर राजग से हाथ मिला लिया था।
 
राजद अध्यक्ष और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ हाल ही में संप्रग-1 सरकार में रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद के कार्यकाल से संबंधित नौकरियों के बदले भूखंड घोटाले के एक अन्य मामले में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। कुमार ने कहा कि पहले हम भाजपा के साथ थे, लेकिन अब हम उनसे अलग हो गए हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी, लालकृष्ण आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी भाजपा के संस्थापक और प्रमुख नेता रहे हैं, जिनके साथ हमने केंद्र सरकार में भी काम किया।
 
उन्होंने कहा कि 1998 में अटल जी ने अपनी सरकार में हमें मंत्री बनाया। तीन विभागों के दायित्वों को हमने संभाला है। उस समय ढंग से काम होता था। वे मुझे काफी स्नेह देते थे। श्रद्धेय अटल जी की सरकार में जब हम केंद्र में मंत्री थे तो प्रयास कर बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को हमने एनआईटी का दर्जा दिलाया। अब के लोग किसी की बात नहीं सुनते हैं।
 
जदयू के शीर्ष नेता नीतीश कुमार जिन्होंने भाजपा पर अपनी पार्टी को विभाजित करने का आरोप लगाते हुए दो महीने पहले भगवा पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया था, कहा कि जब तक मैं जीवित हूं, मैं उनके पास वापस नहीं जाऊंगा। बहुदलीय महागठबंधन जिसमें जदयू, राजद, कांग्रेस और तीन वाम दल शामिल हैं, का जिक्र करते हुए कुमार ने कहा कि सभी समाजवादी अब एक साथ आ गए हैं। सब मिलकर बिहार के साथ-साथ देश का विकास करेंगे। 
 
भाजपा से नाता तोड़ने के बाद बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे कुमार विपक्षी एकता के प्रबल समर्थक बन गए हैं। उनका दावा है कि यह गठबंधन अजेय प्रतीत होने वाली भाजपा की हार सुनिश्चित करेगा। (भाषा) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

दल हित में मत भले ही न मिलें, लेकिन देश हित में मन जरूर मिलें : प्रधानमंत्री मोदी

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट से सभी 12 आरोपी बरी, 189 लोगों की हुई थी मौत

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, जा‍नें नई कीमतें

ऑटो में बैठे बच्चे को पिटबुल से कटवाया, बचाने की जगह जोर जोर से हंसने लगा कुत्ते का मालिक

हमास के कमांडर को इजरायल ने किया ढेर, 115 फिलिस्तीनियों की हत्या, 75 आतंकी ठिकाने तबाह

अगला लेख