मध्यप्रदेश : राज्यपाल ने महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव के प्रावधान वाले अध्यादेश को दी मंजूरी

Webdunia
शुक्रवार, 27 मई 2022 (00:24 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने गुरुवार को प्रदेश सरकार द्वारा निगमों में महापौर पद के लिए सीधे चुनाव कराने के लिए लाए गए अध्यादेश को अपनी सहमति दे दी।

एक वरिष्ठ मंत्री ने यह जानकारी दी। इसी अध्यादेश में प्रदेश के नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का अप्रत्यक्ष चुनाव कराने का प्रावधान किया गया है।

प्रदेश के शहरी प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि (अध्यादेश की मंजूरी के बाद) नगर निगमों (बड़े शहरों) के महापौर सीधे लोगों द्वारा चुने जाएंगे जबकि नगर परिषदों और नगर पंचायतों (छोटे शहरों) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मतदाताओं द्वारा चुने गए नगर सेवकों द्वारा चुने जाएंगे।

सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्यपाल को इस चुनाव प्रणाली का प्रस्ताव देते हुए एक अध्यादेश भेजा था जिस पर राज्यपाल ने अपनी मुहर लगा दी है।

मंत्री ने कहा, एक गजट अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद, यह प्रस्ताव राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को कार्यान्वयन के लिए भेजा जाएगा। एक अधिकारी ने कहा कि राज्य में कुल 413 शहरी स्थानीय निकाय हैं। इनमें 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 298 नगर पंचायत हैं।

उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण की अनुमति दी जिससे 23,000 से अधिक ऐसे निकायों में चुनाव कराने का मार्ग प्रशस्त हुआ जो पिछले दो वर्षों से निर्वाचित प्रतिनिधियों के बिना काम कर रहे हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

अलविदा जुमे की नमाज के दौरान भूकंप से गिरी मस्जिद, कई नमाजियों की मौत

राहुल गांधी बोले, भाजपा सरकार के कुप्रबंधन ने बैंकिंग क्षेत्र को संकट में धकेला

UP: प्रयागराज में वायुसेना के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

थाईलैंड और म्यांमार के बाद अब अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के 2 झटके

मस्क ने X को अपनी ही कंपनी XAI को 33 अरब डॉलर में बेचा, जानिए क्यों

अगला लेख