भयावह! मां ने बेटे को कुएं में फेंका, फिर मरने तक उसे तड़पते हुए देखती रही...

Webdunia
मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (15:58 IST)
मुंबई। ऐसा कहा जाता है कि पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं होती। लेकिन, महाराष्ट्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जब एक मां ने अपने ही कलेजे के टुकड़े को कुएं में फेंक दिया और उसे तब तक देखती रही, जब तक कि उसने दम नहीं तोड़ दिया। 
 
यह घटना महाराष्ट्र के लातूर की है, जहां से यह दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। सोमवार को एक महिला ने अपने 2 साल के बेटे को कुएं में फेंक दिया। बच्चा कुएं में डूबते हुए तड़प रहा था और मां उसे डूबता हुआ देख रही थी। जब बच्चे ने दम तोड़ दिया तब ही यह बेदर्द मां वहां से हटी।
 
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का नाम माया पांचाल (25) पति वेंकट है। इस महिला ने बेटे संपत की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को इस बात संदेह है कि महिला मानसिक रूप से बीमार हो सकती है। 
 
बताया जा रहा है कि महिला का पति सोमवार को किसी काम से बाहर गया था, जब घर लौटने के बाद उसने पत्नी से बेटे के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसे कुएं में फेंक दिया। इस पर वेंकट के होश उड़ गए। उसने बाद में इस घटना की सूचना पुलिस को दी। 
 
आसपास के लोगों के मुताबिक माया और वेंकट की शादी को 5 साल ही हुए हैं और दोनों का एक ही बच्चा था। दोनों के बीच आए दिन लड़ाई भी होती रहती थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 गिरफ्तार

Petrol Diesel Prices: सप्ताहांत में क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम, जानें आपके नगर में नई कीमतें

पटना अस्पताल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से 5 लोग गिरफ्तार

अगला लेख