सर्पविष मामला : एल्विश यादव ने FIR दर्ज कराने वाली संस्था पर लगाया यह आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 19 फ़रवरी 2024 (09:49 IST)
Elvish Yadav made this allegation on the organization that lodged the FIR : नोएडा की एक रेव पार्टी में सर्पविष की आपूर्ति के मामले में फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव ने सोशल मीडिया मंचों पर एक वीडियो साझा कर एक संस्था पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाकर कानूनी कार्रावई करने का आश्वासन दिया है।
 
रेव पार्टी में सर्पविष की आपूर्ति के मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद एल्विश ने 13 मिनट 34 सेकंड का एक वीडियो साझा कर कहा कि नोएडा में हुई रेव पार्टी के समय वह मुंबई में थे और उसका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। फॉरेंसिक की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी कि जिस जहर का नमूना लैब में परीक्षण के लिए भेजा गया था, वह कोबरा का ही था।
 
एल्विश ने वीडियो में कहा कि पुलिस को पहले उनके रेव पार्टी में होने की बात साबित करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पीपल फॉर एनिमल संस्था ने मुकदमा दर्ज कराया है उसका काम ही नामी लोगों पर बेवजह आरोप लगाकर पैसों की उगाही करना है।
 
एल्विश के इस वीडियो को सौ से अधिक लोगों ने साझा किया है। वहीं एल्विश यादव द्वारा लगाए गये आरोपों पर पुलिस उपायुक्त विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की कार्रवाई जाएगी। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More