आयकर अधिकारी के अगवा बेटे की हत्या, 4 गिर‍फ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (14:46 IST)
बेंगलुरु। 10 दिन पहले अगवा हुए एक आयकर अधिकारी के बेटे का शव शहर की बाहरी सीमा में एक झील के पास से बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त समेत 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस ने बताया कि 19 साल के शरत की सड़ी-गली लाश रामोहल्ली की झील के पास दफनाई गई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक की कार घटनास्थल के पास खड़ी थी। उन्होंने कहा कि पकड़े जाने के डर से अपहरणकर्ताओं ने उसकी हत्या कर दी।
 
आयकर अधिकारी निरंजन कुमार का बेटा शरत 12 सितंबर को अपनी नई गाड़ी में घर से बाहर निकला था। वह अभिभावकों को कहकर गया था कि जल्दी लौट आएगा, हालांकि वह देर रात तक घर नहीं लौटा।
 
उसके परिजनों ने उसे कॉल करने की कोशिश की लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। 2 दिन बाद उसने एक वॉट्सएप वीडियो संदेश भेजकर अपने परिजनों से कहा कि वह उसे छुड़ाने के लिए 50 लाख रुपए का प्रबंध कर अपहरणकर्ताओं को फिरौती के रूप में दें।
 
उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। उसका शव मिलने की खबर के बाद उलाला में निराशा फैल गई, जहां उसका परिवार रहता है। वह आचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग में ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख