Publish Date: Mon, 08 Mar 2021 (13:35 IST)
Updated Date: Mon, 08 Mar 2021 (13:38 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान कुछ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो उस माह का सर्वाधिक तापमान था।
webdunia
Publish Date: Mon, 08 Mar 2021 (13:35 IST)
Updated Date: Mon, 08 Mar 2021 (13:38 IST)