मदरसों में मना स्वतंत्रता दिवस, नहीं गाया वंदे मातरम्

Webdunia
मंगलवार, 15 अगस्त 2017 (20:00 IST)
लखनऊ। राष्ट्रीय गीत 'वंदेमातरम् 'गाने को लेकर उठे विवादों के बीच उत्तरप्रदेश के मदरसों में मंगलवार को 71वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। वंदे मातरम् का गायन नहीं किया गया। 
 
देश-विदेश के प्रमुख इस्लामिक शिक्षण संस्थानों में शुमार लखनऊ के दारुल उलूम नदवा में तिंरगा फहराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जन गण मन और सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा का गायन हुआ। देश भक्ति की तकरीरें हुईं। स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वालों को याद किया गया।
 
नदवा के अधिकारी मोहम्मद वकील ने बताया कि आजादी का जश्न तो हर साल मनाया जाता है। लोग अपने -अपने ढंग से मनाते हैं। वंदे मातरम् को लेकर बेवजह कुछ लोग विवाद पैदा करना चाहते हैं। आजादी के जश्न में पूरा देश सराबोर होता है। बच्चे पार्क में जाते हैं। बूढ़े घर पर बातचीत करते हैं, लेकिन जश्न आजादी का ही होता है।
 
उन्होंने कहा कि आजादी और पाबंदी एक साथ नहीं हो सकती। वंदे मातरम् गवाने की जिद नहीं करनी चाहिए। जिसकी इच्छा होगी गाएगा, जिसकी इच्छा नहीं होगी नहीं गाएगा। आजादी का मतलब यही है। 15 अगस्त को कम से कम किसी चीज के लिए दबाव नहीं बनाना चाहिये क्योंकि यह आजादी का पर्व है।
 
झंडारोहण के बाद संस्था के प्रिंसिपल मौलाना सईदुर्रहमान ने कहा कि आजादी की लड़ाई में मदरसों और अन्य मुस्लिम शिक्षण संस्थाओं की अहम् भूमिका रही है। उनकी भूमिका को नजरन्दाज नहीं किया जा सकता। राज्य के अन्य मदरसों में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास से मनाने की खबरें हैं। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

मैंगो मैन ने रखा रक्षामंत्री के नाम पर आम की नई किस्म का नाम राजनाथ आम

क्या है एपस्टीन फाइल, मस्क ने क्यों किया इसमें ट्रंप के नाम का दावा?

LIVE: पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया, वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाई हरी झंडी

NCRTC ने शुरू की महिला के लिए महिला द्वारा विशेष ई-बाइक टैक्सी सेवा, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा विकल्प

भारत पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति में शशि थरूर को क्यों सताई चीन की चिंता?

अगला लेख