बम विस्फोट के बाद असम राइफल्स ने मणिपुर में भारत म्यांमार सीमा सील की

Webdunia
बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (12:06 IST)
इंफाल। असम राइफल्स ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मणिपुर के मोरेह कस्बे में भारत-म्यांमार सीमा को सील कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मणिपुर के तेंग्नौपाल जिले के मोरेह कस्बे से लेकर म्यांमार तक 10 किमी से अधिक लंबी सीमा को असम राइफल्स ने सील कर दिया।
ALSO READ: देश के कइ राज्य बाढ़ से बेहाल, मणिपुर में सूखे जैसे हालात
बताया जाता है कि सोमवार को मोरेह कस्बे के सहायक खुफिया ब्यूरो के कार्यालय के समीप बम विस्फोट हुआ था। शनिवार की रात को मोरेह थाने के पास भी बम विस्फोट की घटना हुई थी हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
 
भारत का सबसे पुराना अर्द्धसैनिक बल असम राइफल्स राज्य की कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने के साथ ही भारत-म्यांमार सीमा की सुरक्षा भी करता है। तेंग्नौपाल जिले के पुलिस अधीक्षक विक्रमजीत सिंह ने बताया कि दो सीमा द्वार खुले हैं। मणिपुर, म्यांमार के साथ 100 किलोमीटर से अधिक लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख