Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लैंडिंग के समय इंडिगो के विमान का पहिया फटा, यात्री सुरक्षित

Advertiesment
हमें फॉलो करें लैंडिंग के समय इंडिगो के विमान का पहिया फटा, यात्री सुरक्षित
, मंगलवार, 15 जून 2021 (14:47 IST)
हुबली। कर्नाटक के हुबली में हवाई अड्डे पर उतरते समय इंडिगो के विमान का एक टायर फट गया। बहरहाल, सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

इंडिगो एयरलाइन ने एक बयान में बताया, ‘इंडिगो एटीआर के कन्नूर से हुबली जाने वाले एक विमान का सोमवार को हुबली पहुंचने पर टायर फट गया। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। हुबली में विमान के रख-रखान का काम किया जा रहा है।‘

हवाई अड्डे के एक अधिकारी के मुताबिक विमान ने सोमवार रात आठ बजकर तीन मिनट पर उतरने का प्रयास किया लेकिन विपरीत दिशा की तेज हवा के कारण यह हवाई अड्डा पर नहीं उतरा। इसके बाद आठ बजकर 35 मिनट पर यह विमान हवाई अड्डे पर उतरा।

अधिकारी ने कहा, ‘शायद मुश्किल लैंडिंग और विपरीत दिशा की तेज हवा के कारण विमान का टायर फट गया। सभी यात्री खुद ही विमान से उतरे और रात दो बजे रनवे को उड़ान के लिए तैयार कर लिया गया।‘ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोल्ड हॉलमार्किंग अनिवार्य, आज से बाजार में मिलेगा 14, 18 और 22 कैरेट वाला सोना