फिल्मी स्टाइल में बिल्डर की गोली मारकर हत्या

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (00:19 IST)
इंदौर। मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में बुधवार देर शाम एक बिल्डर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। शहर के व्यस्ततम इलाके विजयनगर में थाने से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने बिल्डर संदीप अग्रवाल को उनके दफ्तर के बाहर ही ताबड़तोड़ गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
 
बदमाशों ने संदीप को गोली उस वक्त मारी, जब वे दफ्तर से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए 2 बदमाशों ने संदीप पर एक के बाद कई फायर कर दिए। इसके बाद दोनों बदमाश हवा में कई फायर करते हुए वहां से फरार हो गए।
 
गंभीर रूप से घायल संदीप को इलाज के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंदौर में सरेआम मर्डर की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, वहीं मर्डर के पीछे प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। 
 
हमलावरों की तलाश में पुलिस द्वारा घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाश रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली के खाली कवर जब्त कर लिए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख