रेल हादसा, दुर्घटनाग्रस्त बोगी से जिंदा निकले दो बच्चे

Webdunia
रविवार, 20 नवंबर 2016 (14:03 IST)
पुखराया (कानपुर देहात)। इंदौर-पटना एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से जो बोगी पलट गई थी उसमें से 2 बच्चों को जीवित बाहर निकाला गया है। इससे बचावकर्मियों को उम्मीद की किरण नजर आई है और वे धातु के जंजाल और बिखरे सामान के बीच जिंदा बचे लोगों को खोज रहे हैं।
 
6 और 7 साल के 2 बच्चों को एस-3 बोगी से निकाला गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन बच्चों के निकट एक महिला मृत मिली है, जो संभवत: उनकी मां हो सकती है। एनडीआरएफ के कमांडेंट एके सिंह ने बताया कि एक अन्य कोच में 2 लड़कियां फंसी हुई हैं।
 
उन्होंने कहा कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त एक अन्य कोच में 2 लड़कियां अभी भी फंसी हुई हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं कि उन्हें बचा लिया जाएगा। इसके बाद हम शवों को खोजने के लिए तलाशी अभियान चलाएंगे। सिंह ने बताया कि यहां भीड़ जमा हो रही है, जो एक बड़ी समस्या है। (भाषा)
 

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख