Hanuman Chalisa

इंदौर का सुगम यातायात हर आम नागरिक की जिम्मेदारी है-डीसीपी श्री मनीष अग्रवाल

Webdunia
इंदौर। भारत विकास परिषद तिलक शाखा द्वारा इस सुगम यातायात विषय को लेकर एक आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सुगम व सुरक्षित यातायात में आम नागरिक की क्या भूमिका हो.. इस पर बात हुई। इस वार्ता में शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 
मुख्य अतिथि डीसीपी (यातायात ) श्री मनीष अग्रवाल ने कहा कि यातायात व्यवस्था की शिकायतें बहुत लोग करते हैं लेकिन समाधान के बारे में कोई नहीं सोचता। कायदे से लेफ्ट टर्न पर गाड़ी पार्क नहीं कर सकते लेकिन जनता करती है और उसी जनता का एक हिस्सा परेशानी उठना है। कई बार जाम लगता है तो केवल एक व्यक्ति की गलती की वजह से। ऐसे में बैठे-बैठे पुलिस का इंतजार करने के बजाय किसी एक को गाड़ी से उतर कर भी यातायात व्यवस्थित करने की पहल करनी चाहिए।
 
मनीष जी ने बताया कि किसी भी घायल को समय पर अस्पताल ले जाना भी जनता का दायित्व है ना कि मोबाइल पर वीडियो बनाना। आपने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गुड सेमेटेरियन में जो व्यक्ति घायल को अस्पताल ले जाएगा उसे सरकार के द्वारा 5000 के पुरस्कार के साथ गोल्डन आवर सर्टिफिकेट भी प्राप्त होता है। लोगों में जागरूकता बढ़ाना ही इसका मकसद है ताकि घायल की मृत्यु इस वजह से न हो कि उसे समय पर मदद नहीं मिली।
इस अवसर पर परिषद के जो सदस्य यातायात प्रबंधन सेवा से जुड़े हैं, उन्हें भी सम्मानित किया गया- जिनमें महेंद्र गर्ग, आशीष नागर व विपिन गर्ग थे। उन्होंने अपने लक्ष्य सुखद, सुरक्षित व सुगम यातायात के बारे में जानकारी दी।
 
कार्यक्रम का प्रारंभ भारती भाटे के वंदे मातरम से हुआ। स्वागत अविनाश डबीर, किरीट शाह व मृदुला गर्ग ने किया। स्मृति चिन्ह शरद जैन ने भेंट किया। आभार अजय कामले ने माना। संचालन ज्योति जैन ने किया। 

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

अगला लेख