महाराष्ट्र के मंत्री पर फेंकी स्याही, 10 पुलिसकर्मी निलंबित

Webdunia
रविवार, 11 दिसंबर 2022 (12:37 IST)
पुणे। महाराष्‍ट्र के पिंपरी चिचवाड़ में वरिष्ठ भाजपा नेता और शिंदे सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंके की घटना 10 पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गई। पुलिस ने इस मामले में 3 अधिकारियों और 7 अन्य कर्मियों को निलंबित कर दिया।
 
यह घटना शनिवार को पिंपरी शहर में डॉ. बीआर आंबेडकर और समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले के बारे में पाटिल की विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में हुई थी। बताया जा रहा है कि 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ पाटिल की सुरक्षा में चूक को लेकर कार्रवाई की गई है।
 
पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस आयुक्त अंकुश शिंदे ने कहा कि घटना के सिलसिले में हमने 7 पुलिसक्रमियों और 3 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। ये सभी मंत्री के दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात थे।
 
शनिवार शाम उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री पाटिल पर 3 लोगों ने उस समय स्याही फेंकी थी, जब वह पिंपरी में एक पदाधिकारी के घर से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने इस हरकत में शामिल तीनों लोगों को हिरासत में लिया है।
 
दरअसल, शुक्रवार को औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में पाटिल ने मराठी में कहा था कि आंबेडकर और फुले ने शैक्षणिक संस्थान चलाने के लिए सरकारी अनुदान नहीं मांगा, उन्होंने स्कूल और कॉलेज शुरू करने के लिए धन इकट्ठा करने के वास्ते लोगों से ‘भिक्षा’ मांगी। ‘भिक्षा’ शब्द के प्रयोग से विवाद खड़ा हो गया।
 
स्याही फेंके जाने की घटना के बाद पाटिल ने राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से सुरक्षा में चूक को लेकर किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मी के खिलाफ कार्रवाई न करने का अनुरोध किया था। पाटिल ने यह भी कहा था कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव विस्फोट मामले का गवाह 17 साल से लापता, अदालत ने घोषित की 'सिविल मृत्यु'

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग, किसने कहा- महाराष्‍ट्र सरकार है बेशर्म और रीढ़विहीन

UP : मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

अगला लेख