केवल एक रेलवे स्टेशन, एक हवाई अड्डा है नगालैंड में

Webdunia
शनिवार, 3 मार्च 2018 (17:56 IST)
कोहिमा। नगालैंड पूर्वोत्तर ऐसा राज्य है जहां मात्र एक जगह ट्रेन चलती है। इसी तरह यहां एक ही हवाई अड्‍डा दीमापुर है।
 
वर्ष 1961 में इस राज्य का नाम नगालैंड रखा गया था जबकि पूर्व में इसे नगा हिल्स तुएनसांग एरिया (एनएचटीए) कहा जाता था। प्रारंभ में यह एक केन्द्र शासित प्रदेश था लेकिन 1 दिसंबर, 1963 को इसे देश का 16 वां राज्य बनाया गया था।    
 
असम घाटी की सीमा से लगे क्षेत्र के अलावा इस राज्‍य का क्षेत्र ज्यादातर पहाड़ी है। उन्नीसवीं सदी में यह भूभाग अंग्रेजों के अधीन आ गया था। आजादी के बाद 1957 में यह क्षेत्र केंद्रशासित प्रदेश बना, जिसका प्रशासन राज्यपाल देखते थे। जब राज्य के लोगों में नगा हिल्स तुएनसांग नाम से असंतोष फैला तो इसका नाम नगालैंड रखा गया। नगालैंड में दीमापुर एकमात्र ऐसा स्‍थान है, जहां रेल और विमान सेवाएं उपलब्‍ध हैं। दीमापुर, कोहिमा और मोकोकचुंग राज्य के तीन बड़े शहर हैं।
 
नगालैंड की प्रमुख जनजातियां है: अंगामी, आओ, चाखेसांग, चांग, खिआमनीउंगन, कुकी, कोन्‍याक, लोथा, फौम, पोचुरी, रेंग्‍मा, संगताम, सुमी, यिमसचुंगरू और जेलिआंग है। अंग्रेजी राज्य की प्रमुख भाषा है और यहां पर अंग्रेजी, हिंदी और 16 आदिवासी बोलियां बोली जाती हैं। राज्य से राज्यसभा की एक और लोकसभा की भी एक ही सीट है।
 
नगालैंड उत्तर में अरुणाचल प्रदेश ,पश्चिम में असम, दक्षिण में मणिपुर और पूर्व में म्यांमार से घिरा हुआ है और यह  ब्रह्मपुत्र घाटी और बर्मा के बीच पहाडी इलाके की संकरी पट्टी में बसा हुआ है। राज्य की राजधानी कोहिमा और सबसे बड़ा शहर दीमापुर है। प्रदेश में बरेल और जाम्फु पर्वत हैं तथा राज्य में झांझी ,मेलक ,दोयोंग ,दिखू ,तीजू ,धनसिरी प्रमुख नदियां हैं। यहां लेचाम झील भी है। इस राज्य का 20 प्रतिशत हिस्सा घने जंगलों से घिरा हुआ है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

Sunday Read: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय

नाइजर में आतंकवादी हमला, अगवा भारतीय की पत्नी ने सरकार से मांगी मदद

रमी खेलते दिखे महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, रोहित पवार ने वायरल किया वीडियो

LIVE: संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक जारी

शशि थरूर बोले, राष्ट्र सर्वप्रथम, पार्टियां देश को बेहतर बनाने का माध्यम

अगला लेख