Festival Posters

मुंबई में महिला से हैवानियत, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड

Webdunia
शुक्रवार, 10 सितम्बर 2021 (21:12 IST)
मुंबई। मुंबई में उपनगर साकीनाका में एक टेंपो के अंदर 34 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार किया गया और बेरहमी से उस पर हमला किया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है।
 
अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड से हमला किया गया।
 
उन्होंने बताया कि यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई। अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है।
 
उन्होंने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।
 

सम्बंधित जानकारी

मोदी सरकार ला रही नई श्रम नीति, क्‍या-क्‍या दिखेंगे बदलाव, 3 चरणों में होगी लागू

Pakistan की ISI के साथ आतंक की नई साजिश बेनकाब, लश्कर-ए-तैयबा और ISIS खुरासान ने मिलाया हाथ, जानिए क्या है पूरा प्लान

चेहरे पर सूजन, कांपती आवाज, पदयात्रा स्थगित, दुखी भक्त प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के लिए कर रहे हैं प्रार्थना

UPI से पैमेंट करते हैं तो नई सुविधा, जान लीजिए, वरना बेवजह होंगे परेशान, धोखाधड़ी से भी होगा बचाव

Indian Railways Train Ticket Rules में बड़ा बदलाव, कन्फर्म टिकट की बड़ी परेशानी से मिलेगी मुक्ति, Free में होगा काम

हरियाणा-IPS सुसाइड, CM से बोलीं IAS पत्नी- ये मर्डर, सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी FIR दर्ज नहीं

IGRS रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने मारी बाजी, बलरामपुर ने हासिल किया दूसरा स्थान

Transfer Gmail to Zoho Mail: Gmail छोड़ अमित शाह ने अपनाया Zoho Mail, जानिए स्विच करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

यूपी में बेटियों ने ठुकराया बाल विवाह, चुना शिक्षा और आत्मनिर्भरता का रास्ता

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस : हिंसामुक्त विश्व का निर्माण कैसे करें

अगला लेख