क्या IPL पर मंडरा रहा है आतंकी खतरा? महाराष्‍ट्र के गृहमंत्री ने दिया बड़ा बयान...

Webdunia
शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (09:31 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने गुरुवार को विधानसभा में मीडिया के एक वर्ग में आई खबरों का खंडन करते हुए कहा कि मुंबई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों को कोई खतरा नहीं है। आईपीएल 26 मार्च से शुरू हो रहा है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने भी स्पष्ट किया कि उन्हें टूर्नामेंट में किसी आतंकी खतरे के बारे में कोई खुफिया जानकारी नहीं मिली है।

ALSO READ: सरप्राइज देना आदत रही है माही की, टेस्ट से लेकर आईपीएल तक ऐसे छोड़ी कप्तानी
 
वाल्से पाटिल ने विधानसभा में कहा कि मीडिया के एक वर्ग में मुंबई में आईपीएल में खतरे की खबर आई थी कि कोई रेकी कर रहा है। मुंबई में आईपीएल को कोई खतरा नहीं है। किसी ने भी रेकी नहीं की है, किसी से भी कोई खतरा नहीं है। और पुलिस विभाग ने भी इसे स्पष्ट कर दिया है।

ALSO READ: आईपीएल में नहीं बिके ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की चमकी किस्मत, कोलकाता में हुए शामिल
 
सोशल मीडिया पर कुछ 'अनवैरिफाइड' वायरल संदेशों में कहा गया था कि आतंकवादियों ने होटल ट्राइडेंट, वानखेड़े स्टेडियम के साथ दोनों स्थानों के बीच बस रूट की रेकी की थी, लेकिन पुलिस विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्हें इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है।
 
मुंबई पुलिस ने गुरुवार को आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि वह इस हफ्ते के अंत में शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार है। इसमें कहा गया कि 26 मार्च से दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होने वाले क्रिकेट के इस टूर्नामेंट को किसी आंतकी खतरे के बारे में कोई खुफिया जानकारी नहीं मिली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

राजस्थान : IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लाख से ज्‍यादा नकदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

अगला लेख