जया का निधन : 3 लोगों की मौत, 2 ने आत्महत्या का किया प्रयास

Webdunia
मंगलवार, 6 दिसंबर 2016 (17:05 IST)
कोयम्बटूर। जयललिता की तबीयत सोमवार शाम को खराब होने की खबर फैलते ही जिले में तीन लोगों की मौत संभवत: सदमे से हो गई जबकि दो लोगों ने आत्महत्या का प्रयास किया। जयललिता के सिंगनल्लुर में 65 वर्षीय एक पेंटर ने सोमवार को घर में टेलीविजन पर जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में खबर देखने के दौरान छाती में दर्द की शिकायत की।
 
पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाने से पहले उसकी मृत्यु हो गई। एक अन्य घटना में थुडियालुर के पलानियाम्मल (62) की कल दोपहर अपने घर में टीवी पर खबर देखने के दौरान सदमे से मौत हो गई। इसी तरह इरोड में कुली का काम करने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति की खबर देखने के दौरान मौत हो गई।
 
पुलिस ने कहा कि बहरहाल उसकी पत्नी ने सहयोग के लिए फोन किया, लेकिन 108 सेवा के सदस्य ने वहां पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच कुनियामुथुर में लोगानाथन नाम के व्यक्ति ने 50 फुट ऊंचे मोबाइल टावर से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे नीचे उतार लिया। 
 
एक दूसरी घटना में अन्नाद्रमुक के 45 वर्षीय कार्यकर्ता रामचन्द्रन ने अन्नूर के नजदीक कल रात आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि वह 60 फीसदी तक जल चुका है और सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने फिलिपीन में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

अगला लेख