Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केरल के निलंबित डीजीपी थॉमस बोले, ज्यादा ताकत से जय श्रीराम कहने की जरूरत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jacob Thomas
, शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (14:04 IST)
त्रिशूर। देश में जय श्रीराम के नारे पर चल रही बहस के बीच केरल के निलंबित पुलिस महानिदेशक जैकब थॉमस ने गुरुवार को कहा कि देश में बढ़ते राक्षसी कार्यों को देखते हुए हमें ज्यादा ताकत से जय श्रीराम का जाप करना चाहिए।
 
एक रामकथा कार्यक्रम में थॉमस ने कहा कि हम एक ऐसा देश नहीं बन सकते जहां जय श्रीराम कहने पर पाबंदी हो। यह सही समय है जब हमें जय श्रीराम को अधिक से अधिक बोलना चाहिए।
 
webdunia
उन्होंने कहा कि क्या हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहां हम भगवान राम की जय नहीं कर सकते? यदि हमारा दिमाग एक ऐसी स्थिति में पहुंच गया है जहां हम राम की जय नहीं कर सकते हैं, तो हमें यह सोचना चाहिए कि क्या हम बुरे बन गए हैं।
 
थॉमस ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें ज्यादा ताकत से जय श्रीराम बोलना चाहिए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सऊदी अरब का बड़ा फैसला, संरक्षक की अनुमति के बिना महिलाएं कर सकेंगी यात्रा, प्रतिबंध हटा