Dharma Sangrah

अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (08:00 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने दिल्ली-मुंबई उड़ान में सवार अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ कल रात कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले 39 वर्षीय व्यक्ति को आज शाम गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। व्यक्ति की पहचान विकास सचदेव के रूप में की गई है।


पुलिस उपायुक्त अनिल कुम्भारे ने बताया कि विकास को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर लता शिरसत ने बताया कि विकास सचदेव के खिलाफ भादंसं की धारा 354 (शीलभंग करने के इरादे से महिला पर आक्रमण या आपराधिक हमला) और अभिनेत्री के नाबालिग रहने के कारण यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

‘दंगल’ की अभिनेत्री ने लाइव वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर खुद के साथ हुए वाकये के बारे में बताया था। मामला प्रकाश में आने के बाद एक महिला पुलिस अधिकारी को अभिनेत्री का बयान लेने के लिए होटल में भेजा गया, जहां वह ठहरी थी।

इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया। कुम्भारे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के बारे में विस्तृत ब्यौरे की अभी प्रतीक्षा है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा, कीमत और फीचर्स लीक, मिल सकता है फ्री गिफ्ट, क्या रहेगी कीमत

Delhi Car Blast: डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आया सामने

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: कौन है डॉक्‍टर उमर की चाची तब्‍बसुम, उमर के बारे में चाची ने क्‍यों खाई खुदा की कसम?

दिल्ली में प्रदूषण हुआ गंभीर, AQI 400 के पार, 5वीं कक्षा तक स्कूल बंद

दिल्ली बम धमाकों का इंदौर कनेक्शन आया सामने, अलफलाह यूनिवर्सिटी का ट्रस्टी महू का जावेद सिद्दकी

तिरुपति मंदिर में 5 साल तक बनते रहे नकली घी के लड्‍डू, 250 करोड़ में खरीदा था 68 लाख किलो घी

Weather Update : इन राज्‍यों में गिरेगा तापमान, यहां शीतलहर का अलर्ट

कुलगाम में जमायते इस्लामी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 500 से ज्यादा लोगों से पूछताछ

अगला लेख