Publish Date: Wed, 09 Feb 2022 (07:31 IST)
Updated Date: Wed, 09 Feb 2022 (07:36 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।
विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा/बिजबेहरा इलाकों, विभिन्न स्थानों पर बनाई गई कई जांच चौकियों पर पुलिस/सुरक्षा बलों पर हमला करने की साजिश थी।
आतंकियों ने खुलासा किया कि वे जैश-ए-मोहम्मद के साथी हैं और पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के सीधे संपर्क में हैं तथा उन्हीं के कहने पर वे पुलिस/सुरक्षाबलों पर हमले करने जा रहे थे।
गिरफ्तार आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारुद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। उनके खुलासे के बाद दो और आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बिजबेहरा इलाके में 6 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर एक अन्य आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।