Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

श्रीलंका की नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

हमें फॉलो करें श्रीलंका की नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को पकड़ा
, मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (10:48 IST)
रामेश्वरम। श्रीलंका की नौसेना ने उनकी समुद्री सीमा में दाखिल होने के आरोप में मंगलवार को यहां से 11 मछुआरों को गिरफ्तार किया। वहीं, मछुआरों ने उनके साथियों के समुद्री सीमा लांघने के आरोप को खारिज किया है।
 
मत्स्य पालन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को तड़के 11 मछुआरों को गिरफ्तार किया और तीन नौकाएं भी जब्त कर लीं।
 
इस बीच, रामनाथपुरम से लोकसभा सदस्य के. नवस कानी ने केन्द्र को घटना की जानकारी दी है और इस समस्या का स्थायी हल ढूंढने की अपील की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

27 दिन बाद 10 लाख से कम हुए एक्टिव मरीज, डरा रहे हैं मौत के आंकड़े...