Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'महाभारत' के भीम का निधन, 74 वर्ष के थे प्रवीण कुमार सोब्ती

हमें फॉलो करें 'महाभारत' के भीम का निधन, 74 वर्ष के थे प्रवीण कुमार सोब्ती
, मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (09:29 IST)
नई दिल्ली। बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया। वे  74 वर्ष के थे।
 
इस किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। अपने दमदार शरीर के चलते भीम के किरदार में प्रवीण कुमार सोबती खूब पसंद किए गए।
 
प्रवीण कुमार सोबती एक एक्टर के साथ ही डिस्कस थ्रो एथलीट भी थे। वह एशियाई खेलों में चार बार (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) पदक विजेता रह चुके हैं। इसके अलावा ओलंपिक खेलों (1968 में मेक्सिको खेलों और 1972 में म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना पर गरमाई सियासत, सीएम योगी और केजरीवाल के बीच ट्वीट वार