जम्मू-कश्मीर में सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध हटा

Webdunia
शनिवार, 27 मई 2017 (07:38 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर में 22 सोशल मीडिया साइटों व एप्लीकेशनों पर पूरे 1 महीने से लगे प्रतिबंध को शुक्रवार को हटा लिया।
 
एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित सोशल मीडिया साइटों को शुक्रवार रात तकरीबन 8.30 बजे बहाल कर दिया गया।
 
जम्मू-कश्मीर सरकार के गृह विभाग ने घाटी में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों को रोकने हेतु एक प्रयास के तहत 26 अप्रैल को फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर समेत 22 सोशल मीडिया साइटों व एप्लीकेशनों को प्रतिबंधित कर दिया था।

गौरतलब है कि केंद्र की एक रिपोर्ट अनुसार 300 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप कश्मीर में सक्रिय थे जो पत्थरबाजों को भड़काकर एक जगह एकट्ठा होकर सेना के खिलाफ पत्थरबाजी करने का संदेश प्रचारित करते थे। एक ग्रुप में लगभग 250 लोग जुड़े होते हैं। (भाषा)

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- बिखर जाएगा गठबंधन, राहुल-अखिलेश चले जाएंगे विदेश

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

इंदौर नगर निगम की वर्दी पर क्यों मचा है बवाल? U टर्न की तैयारी में निगम

अगला लेख