Hanuman Chalisa

जम्मू कश्मीर में हिज्बुल, लश्कर के 6 आतंकवादी ढेर, बुखारी हत्याकांड का वांछित भी शामिल

Webdunia
शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (22:50 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा में शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ में पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के 6 आतंकवादी मारे गए। इनमें पत्रकार शुजात बुखारी हत्याकांड में संलिप्त आतंकवादी और 3 कमांडर शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार रात एक ठिकाने पर आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे जानकारी मिलने के बाद वागाहामा शक्तिपुरा के तलहटी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।
 
 
पुलिस ने कहा कि एक घर से गोलियां चलाई जा रही थीं। अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादियों ने भागने का प्रयास किया और मुठभेड़ में 6 आतंकवादी मारे गए। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) स्वयं प्रकाश पाणि ने मुठभेड़ खत्म होने के बाद यहां कहा कि मौके से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर तेज अभियान चलाया गया।
 
पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकवादियों की पहचान बिजबेहरा के आजाद अहमद मलिक, बिजबेहरा के यूनिस शफी, पुशवारा अनंतनाग के बासित इश्तियाक, वाघामा बेजबेहरा के आतिफ नजर, मुचपूना पुलवामा के फिरदौस अहमद और क्वानी अवंतीपोरा के शाहिद बशीर के रूप में हुई है।
 
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि यह हिज्बुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा आतंकी समूहों का संयुक्त समूह था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यूनिस शफी और बासित इश्तियाक हिज्बुल के साथ थे तथा यूनिस अनंतनाग जिले का हिज्बुल कमांडर था। अन्य लश्कर के सदस्य थे।
 
उन्होंने कहा कि सभी 6 आतंकवादी सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले तथा नागरिकों पर अत्याचार सहित कई आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के लिए वांछित थे। पुलिस ने कहा कि अनंतनाग का लश्कर जिला कमांडर आजाद अहमद मलिक उर्फ आजाद दादा इस साल अप्रैल में अपने एक साथी के साथ खुदवानी कुलगाम में मुठभेड़ स्थल से फरार हो गया था।
 
प्रवक्ता ने कहा कि आजाद फरार आरोपी नवीद जट्ट का करीबी सहयोगी था और वह पत्रकार शुजात बुखारी तथा उनके सुरक्षाकर्मियों की हत्या मामले में वांछित था। इस मामले में एकत्रित मजबूत साक्ष्यों के आधार पर उसके तथा 3 अन्य के खिलाफ एक नोटिस जारी किया गया था।
 
बुखारी की लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने इस साल 14 जून को लाल चौक पर रमजान के महीने में हत्या कर दी थी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से 4 एके-47 राइफलों तथा एक इंसास राइफल सहित हथियारों तथा विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

अगला लेख