Hanuman Chalisa

जंग-ए-बद्र की पहली जीत पर बड़े हमले की चेतावनी, सुरक्षाबल अत्यंत सतर्क

सुरेश डुग्गर
शनिवार, 18 मई 2019 (17:26 IST)
जम्मू। कश्मीर में जंग-ए-बद्र की पहली जीत पर अर्थात इस बार 23 मई को आतंकियों द्वारा बड़े हमले की तैयारी करने की चेतावनी अधिकारियों ने दी है। अक्तूबर 2001 में भी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने अवंतीपोरा एयरबेस पर हमला करने की कोशिश की थी लेकिन सतर्क जवानों ने इस दौरान 4 आतंकियों को ढेर कर दिया था। यह अटैक अपने आप में ऐसे संवेदनशील प्रतिष्ठान पर पहला हमला था।
 
दरअसल, कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने आतंकी हमले की चेतावनी जारी की है। विशिष्ट खुफिया इनपुट के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों द्वारा श्रीनगर और अवंतीपोरा एयरबेस को निशाना बनाया जा सकता है। इस इनपुट के बाद घाटी में लगभग सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों को चौकसी बरतने की हिदायत दी गई है, खासकर इन दोनों एयरबेस के आस-पास।
 
नगर का दिल कहलाने वाले लाल चौक (घंटाघर) से कुछ ही दूरी पर स्थित पुराने शहर के एक मोहल्ले में आतंकियों की मौजूदगी दर्ज करने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार लाल चौक से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित हब्बाकदल इलाके के चिंक्राल मोहल्ले में गुरुवार रात करीब 7.45 बजे लश्कर-ए-तैयबा के 2 से 3 आतंकियों की मूवमेंट देखने को मिली। इनमें से एक आतंकी वहीं का स्थानीय था।
 
आतंकियों की इस मूवमेंट के बाद से पूरे शहर में पुलिस और सीआरपीएफ समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। सुरक्षा बलों को अंदेशा है कि आतंकी शहर के बीचोबीच कहीं-न-कहीं अपनी मौजूदगी दर्ज करने की फिराक में हैं। इसके चलते नागरिक सचिवालय, विधानसभा, हाईकोर्ट, एजी ऑफिस समेत अन्य महत्वपूर्ण भवनों के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 
इनपुट है कि आतंकी जंग-ए-बद्र (पैगंबर मुहम्मद की पहली सैन्य जीत, जो इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रमजान के 17वें दिन यानी इस वर्ष 23 मई को आएगी) के दिन या उससे पूर्व इन जगहों पर हमला कर अपनी मौजूदगी दर्ज करने की कोशिश कर सकते हैं। इससे पूर्व भी आतंकियों ने इस मौके पर घाटी में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमले या गोलाबारी करने की कोशिश की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

अगला लेख