Hanuman Chalisa

कश्मीर में हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, 2 अभी घेरे में

सुरेश डुग्गर
बुधवार, 17 जुलाई 2019 (17:24 IST)
जम्मू। सुरक्षाबलों के खौफ के चलते कश्मीर में पिछले 12 दिनों से आतंकी मोर्चे पर छाई हुई शांति बुधवार को सोपोर में हुई एक मुठभेड़ के साथ भंग हुई है जिसमें समाचार भेजे जाने तक 1 आतंकी की मौत हो चुकी थी और 2 अभी घेरे में थे।
 
बारामूला जिले के सोपोर इलाके में बुधवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने की पक्की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सोपोर में एक इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
सोपोर एसएसपी जावेद इकबाल ने बताया कि आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। अभी तक 1 आतंकी को मार गिराया गया है, वहीं दूसरा आतंकी घेर रखा है। मारे गए आतंकी की पहचान अदनान के रूप में हुई है। वह लश्कर संगठन से जुड़ा था। इस बीच अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर सोपोर शहर में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है।
 
जानकारी के लिए 1 जुलाई को अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से ही आतंकवाद के मोर्चे पर शांति इसलिए बनी हुई थी, क्योंकि करीब 2 लाख सैनिकों को अमरनाथ श्रद्धालुओं की रक्षार्थ चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिए जाने के कारण आतंकी अपनी मांदों से बाहर नहीं आ पा रहे थे।
 
हालांकि 5 जुलाई को 1 आतंकी ने शोपियां में अपनी मांद से बाहर निकलने का प्रयास किया था जिसे सुरक्षाबलों ने कुछ ही मिनटों की कार्रवाई के दौरान मार गिराया था और 1 जुलाई के बाद यह दूसरी मुठभेड़ है जिसमें सुरक्षाबलों को 1 आतंकी मारने में कामयाबी मिल चुकी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड CM धामी ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- मेहनत से मिल रही नौकरी

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज

भारत में बनेंगे 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क, BHAVYA योजना पर सरकार ने जारी किए बड़े दिशा-निर्देश

कौन था White House में फायरिंग करने वाला शख्स और हमले के पीछे क्या था उसका मकसद, कैसे हुई पूरी घटना, कहां थे Donald Trump

अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर

अगला लेख