Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वाहन पर बड़ा पत्थर गिरने से महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें वाहन पर बड़ा पत्थर गिरने से महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत
बनिहाल , रविवार, 5 मई 2019 (12:52 IST)
बनिहाल (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक वाहन पर एक बड़ा पत्थर गिरने से महाराष्ट्र के 43 वर्षीय 1 पर्यटक की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि वाहन 12 पर्यटकों को लेकर कश्मीर घाटी से जम्मू की ओर जा रहा था और तड़के करीब 4.30 बजे रामबन जिले में रामसू थाने के निकट यह हादसा हुआ।
 
उन्होंने बताया कि भू-स्खलन की आशंका वाले क्षेत्र से जब उनका वाहन गुजर रहा था, उसी समय पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया जिसमें सुनील विष्णुपंत काथे, उनकी पत्नी मनीषा (39), विलास आनंद कुमार (43) और मयूरी कुंबर (17) घायल हो गए।
 
उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां काथे को मृत घोषित कर दिया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि शेष घायलों की स्थिति स्थिर है।
 
इस बीच अधिकारियों ने नागरिक यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध के मद्देनजर 'दरबार' कर्मचारियों को लेकर जाने वाले वाहनों को विशेष पास प्रदान किए हैं। राजमार्ग पर सप्ताह में बुधवार और रविवार को सुबह 4 से शाम 5 बजे तक केवल सुरक्षा काफिलों को जाने की अनुमति है।
 
पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद 7 अप्रैल को प्रतिबंध लगाया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंदिर जाने से रोकने वाले अपने जीवन के बारे में सोचें, बैन के दौरान मंदिर जाने पर नोटिस मिलने पर भड़कीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर