Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : कश्मीर के ऊपरी हिस्से में बेमौसम बर्फबारी

Webdunia
सोमवार, 7 मई 2018 (22:41 IST)
डोडा (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के चिनाब घाटी के ऊपरी इलाकों में सोमवार को बेमौसम बर्फबारी हुई जिससे पूरा इलाका सर्दी की चपेट में आ गया और सैकड़ों खानाबदोश परिवार अपने पशुओं के साथ वहां फंस गए।
 
 
अधिकारियों ने बताया कि चिनाब क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में सोमवार को सुबह बर्फबारी शुरू हुई खासकर गंडोह और भद्रवाह घाटी में। बर्फबारी के बाद मूसलधार बारिश शुरू हो गई जिससे रविवार से ही जम्मू-कश्मीर का बड़ा हिस्सा प्रभावित रहा और तापमान कई डिग्री तक नीचे आ गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि भद्रवाह घाटी के आसपास कैलाश पर्वत रेंज, पडरी गली, भाल पडरी, स्योज, शंख पाडर, ऋषि डल, गौ पीड़ा, गन थक, खन्नी टॉप, गुलडंडा, चत्तर गल्ला और आशा पति ग्लेशियर में ताजा हिमपात की खबर है।
 
उन्होंने कहा कि ब्रेड बाल, नेहयेद चिली, शारोंथ धर, काटरधर, कैंथी, लालू पानी, कालजुगासर, दुग्गन टॉप, गोहा और सिंथान टॉप पर भी ताजा बर्फबारी हुई है। इन ऊपरी इलाकों और घास के मैदानों में गुज्जर और बक्करवाल समुदाय के लोग गर्मियों में रहते हैं। खराब मौसम के कारण सैकड़ों खानाबदोश परिवार खासकर गुज्जर और बक्करवाल समुदाय के लोग विभिन्न स्थानों पर अपने पशुओं के साथ फंस गए हैं।
 
कठुआ के राजबाग गांव के बक्करवाल समुदाय की मारिया बी (69) ने बताया कि खराब मौसम और ऊपरी स्थानों पर बार-बार हो रहे हिमपात के कारण हम यहां अपनी भेड़-बकरियों के साथ फंस गए हैं और हमारे पास भोजन भी नहीं है। मारिया और उसका परिवार डोडा-किश्तवाड़ राजमार्ग पर सुइगवारी में सड़क किनारे रह रहा है। उन्होंने दावा किया कि खराब मौसम के कारण पिछले हफ्ते उन्होंने करीब एक दर्जन भेड़-बकरियां खो दीं।
 
धदकई गांव के जाकिर हुसैन ने कहा कि हम कटरधार घास मैदान की तरफ अपने पशुओं के साथ जा रहे थे लेकिन ताजा बर्फबारी के कारण हम कोटा टॉप पर रहने के लिए बाध्य हैं, जहां हमारी भैंसों के लिए चारा मिलना बहुत मुश्किल हो रहा है। अगर मौसम नहीं सुधरता है तो हमें काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख