Weather Update : श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात, चिल्लई-कलां से पहले कश्मीर में बढ़ी ठंड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 (17:22 IST)
Jammu Kashmir weather News : कश्मीर में अत्यंत कड़ाके की ठंड की अवधि ‘चिल्लई कलां’ से एक दिन पहले घाटी में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया और श्रीनगर में इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे से थोड़ा कम है। कड़ाके की ठंड के कारण कई इलाकों में जलापूर्ति लाइन और डल झील सहित कई जलाशय जम गए हैं। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
 
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे से थोड़ा कम है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को रात का तापमान इस मौसम में सामान्य से 4.2 डिग्री कम था।
ALSO READ: Weather Updates: उत्तर भारत में और भी गिरेगा पारा, IMD बोला- जबर्दस्त पाला पड़ने के आसार, फसलों को नुकसान की आशंका
उन्होंने बताया कि कड़ाके की ठंड के कारण कई इलाकों में जलापूर्ति लाइन और डल झील सहित कई जलाशय जम गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर और मैदानी इलाकों में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम के कारण खांसी-जुकाम जैसी बीमारियां बढ़ गई हैं।
 
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के तापमान से कम है। मौसम विभाग ने कहा कि स्कीइंग के लिए मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग ने बताया कि पंपोर शहर के बाहरी इलाके में स्थित कोनीबल, घाटी का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में शून्य से 5.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
ALSO READ: Weather Updates: जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी से कांपा उत्तर भारत, IMD का बड़ा अलर्ट
मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान जताया है तथा 21-22 दिसंबर की रात को घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। विभाग ने कहा कि 27 दिसंबर की रात से 28 दिसंबर की सुबह तक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी भी संभव है।
 
विभाग ने कहा कि घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है तथा अगले कुछ दिनों में छिटपुट स्थानों पर शीत लहर चलेगी। कश्मीर में सबसे कठोर 40 दिनों तक ठंड का दौर ‘चिल्लई-कलां’ शनिवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान में काफी गिरावट आती है।
ALSO READ: Weather Updates: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई जगह तापमान शून्य से नीचे
‘चिल्लई-कलां’ अगले साल 31 जनवरी को समाप्त होगा। इसके बाद 20 दिन तक चलने वाली ‘चिल्लई-खुर्द’ में शीतलहर का दौर जारी रहेगा। ‘चिल्लई-खुर्द’ के बाद 10 दिन तक ‘चिल्लई-बच्चा’ का दौर रहता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को सुप्रीम कोर्ट से राहत

प्राइवेट पार्ट में फंसा वॉशर, फायर फाइटर ने रिंग कटर की मदद से निकाला

गाय के गोबर से अखिलेश यादव को आई दुर्गंध, भाजपा ने इस तरह साधा निशाना

Weather Update : दिल्ली-NCR में बदला मौसम, उत्‍तर भारत में पारा 35 के पार, जानिए देशभर का हाल

ऑक्सफोर्ड में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान हंगामा, इस तरह दिया तीखे सवालों का जवाब

अगला लेख