चुनाव से पहले वायरल हुआ जयललिता के आखिरी दिनों का वीडियो

Webdunia
बुधवार, 20 दिसंबर 2017 (12:27 IST)
चेन्नई की आरके नगर सीट पर उपचुनाव से एक दिन पहले तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के आखिरी दिनों का एक वीडियो वायरल हो गया। यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिनाकरण गुट की तरफ से जारी किया गया है। हालांकि चुनाव आयोग ने इस वीडियो पर रोक लगा दी है।
 
यह वीडियो जयललिता के आखिरी दिनों का है जब वह अस्पताल में भर्ती थी। इस वीडियो में जयललिता बैठी हुई नजर आ रही हैं। इसी वीडियो के एक दृश्य में वह प्लास्टिक के गिलास में कुछ पीती हुई दिखाई दे रही हैं।
 
जयललिता को पिछले साल 22 सितम्बर की रात खराब स्वास्थ्य की वजह से अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पांच दिसम्बर को उनका निधन हो गया था।

द्रमुक विधायक टीकेएस इलांगोवन ने कहा कि उस समय लोगों को जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए थी। पर उस समय यह वीडियो जारी नहीं किया गया। अब व्यक्तिगत फायदे के लिए यह वीडियो वाइरल किया गया है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है, हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि जयललिता की आरके नगर सीट पर गुरुवार को मतदान होगा। यहां मुख्य मधुसूदनन, मरूथुगनेश और दिनाकरण के बीच है। इस सीट पर मतदान 21 दिसंबर को कराया जाएगा और मतों की गिनती 24 दिसंबर को होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप पुतिन की बातचीत, क्या हो पाएगा रूस और यूक्रेन में सीजफायर, क्या निकला नतीजा

Pakistan को झूठ फैलाने पर भारत ने लगाई लताड़, कहा- खाली करे भारतीय क्षेत्र, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Israel Gaza Airstrike : सीजफायर के बाद भी इजराइल ने गाजा में मचाई भीषण तबाही

GOLD : 91000 के पार पहुंचा सोना, क्यों बढ़ रहे हैं दाम, क्या 1 लाख तक पहुंच सकती है कीमत

WhatsApp में ऑन कर लेंगे यह सेटिंग तो कभी नहीं होगा Hack

सभी देखें

नवीनतम

9 माह बाद धरती पर लौटीं भारत की बेटी सुनीता विलियम्स, राजनाथ ने इस तरह दी बधाई

क्या थम जाएगा रूस यूक्रेन युद्ध, ट्रंप और पुतिन में किस बात पर बनी सहमति?

धरती पर लौटे सुनीता विलियम्स समेत 4 अंतरिक्ष यात्री, फ्लोरिडा में क्रूज 9 का सफल स्प्लैश डाउन

LIVE: सुनीता विलियम्स की धरती पर सफल वापसी, 9 माह बाद शुभ घड़ी आई

Meerut : लंदन से लौटे पति की बॉयफ्रेंड से मिलकर हत्या, शव के 15 टुकड़े कर ड्रम में सील किए

अगला लेख