महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल बोले, भाजपा के 14-15 विधायक हमारे संपर्क में

Webdunia
गुरुवार, 5 मार्च 2020 (15:52 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने दावा किया कि राज्य से भाजपा के 14-15 विधायक महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के संपर्क में हैं, लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन विपक्षी नेताओं के 'शिकार' की गलती नहीं करना चाहते हैं।
 
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए भाजपा पर 'ऑपरेशन लोटस' चलाने का आरोप लगाया है जिसके बाद पाटिल ने यह टिप्पणी की है। महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख पाटिल ने भी भाजपा पर सत्ता के लिए उतावला होने का आरोप लगाया।
ALSO READ: महाराष्ट्र में 5% मुस्लिम कोटे पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ : एकनाथ शिंदे
पाटिल ने बुधवार को यहां राज्य विधानमंडल परिसर के बाहर पत्रकारों से कहा कि विपक्षी पार्टी के 14-15 विधायक हमारे संपर्क में हैं। यहां तक कि आज भी संपर्क में हैं। हमें उनके काम करने होंगे, क्योंकि हमारे उनसे अच्छे सबंध हैं। हम उनकी मानसिकता समझते हैं।
 
उन्होंने कहा कि फिर भी यह सही नहीं है कि हम उनका शिकार करें और हमारी इच्छा गलती करने की नहीं है। हमारी तवज्जो इस बात पर है कि सरकार चले।
 
गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा से संबंध तोड़ लिए थे जिस वजह से महाराष्ट्र में भाजपा सरकार नहीं बना सकी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump : लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

दिल्ली में 66 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहे थे ये 11 परिवार

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

सरकार को खरीफ सत्र में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की उम्मीद : शिवराज चौहान

YouTuber ज्योति मल्होत्रा को नहीं मिली राहत, अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

अगला लेख