जदयू नेता के थाने में आत्महत्या करने के बाद ग्रामीणों ने किया पथराव, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

Webdunia
शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (13:16 IST)
राजगीर। बिहार में नालंदा जिले के नगरनौसा थाने की हाजत में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता गणेश रविदास के गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज जहां पुलिस पर पथराव किया, वहीं कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष और दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सैदपुरा गांव निवासी एवं जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष गणेश  रविदास को एक लड़की के अपहरण के मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। वह कल रात शौच के  बहाने हाजत के बगल वाले कमरे के निकट बने शौचालय में गए और खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान रविदास पुलिस की कार्रवाई से काफी डरे हुए थे,क्योंकि पुलिस द्वारा गणेश रविदास को जेल भेजने की धमकी दी जा रही थी। मृतक के सिर पर गहरे जख्म के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव को बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

LIVE: बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

वो कहानी, जो हर भारतीय को याद है: 15 अगस्त की गाथा

झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान SIR के खिलाफ होगा प्रस्ताव पारित

बर्खास्त कांस्टेबल मुनीर अहमद का पाकिस्तानी लड़की से विवाह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार

अगला लेख