जदयू की फरार विधान पार्षद मनोरमा देवी ने किया आत्मसमर्पण

Webdunia
मंगलवार, 17 मई 2016 (09:29 IST)
गया। रोड रेज के मामले में गया के एक युवक की हत्या के संबंध में गिरफ्तार रॉकी यादव की मां एवं जदयू की फरार विधान पार्षद मनोरमा देवी ने अदालत में समर्पण कर दिया और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
 
अदालत की सुबह कार्रवाई शुरू होते ही मनोरमा देवी ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-चतुर्थ सोम सागर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
 
मनोरमा देवी के बेटे रॉकी की तलाश के दौरान उनके घर से शराब की बोतलें बरामद की गई थीं। इस संबंध में मनोरमा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसके बाद वह पिछले हफ्ते से फरार थीं।
 
यह अदालत मनोरमा की संपत्ति कुर्क किए जाने के संबंध में पुलिस द्वारा कल किए गए अनुरोध पर भी आज फैसला सुना सकती है।
 
गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से पुलिस मनोरमा देवी की तलाश कर रही थी लेकिन वह आज स्वयं अदालत में पेश हुईं।
 
यह पूछे जाने पर कि उनके आत्मसर्पण करने से पहले उन्हें गिरफ्तार करने के लिए क्या पुलिस अदालत परिसर में थी, गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने बताया कि निलंबित विधायक ने पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आत्मसमर्पण किया।
 
विधान पाषर्द के आत्मसमर्पण करने के साथ ही मनोरमा देवी का पूरा परिवार 12वीं कक्षा के छात्र सचदेव की हत्या के मामले में अब जेल में है। मनोरमा के पति और बेटा पहले ही जेल में है। सचदेव की कथित रूप से रॉकी यादव ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब उसकी कार ने रॉकी की एसयूवी को ओवरटेक किया था। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

PIB Fact Check : समोसा, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोला बारूद का जखीरा बरामद

मोदी और आरएसएस पर आपत्तिजनक कार्टून का मामला, कार्टूनिस्ट को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

चैट जीपीटी की मदद से घटाया 11 किलो वजन, जानिए सिर्फ 1 महीने में कैसे हुआ ट्रांसफॉर्मेशन

Kavad Yatra : दिल्ली में पुलिस सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक कर्मियों को करेगी तैनात, ड्रोन की भी ली जाएगी मदद

अगला लेख