Hanuman Chalisa

जेट एयरवेज का अधिकारी गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 2 जुलाई 2017 (19:44 IST)
गाजियाबाद। जेट एयरवेज के एक वरिष्ठ अधिकारी को जमीन हथियाने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई में जेट एयरवेज के प्रमुख सुरक्षा अधिकारी के तौर पर कार्य कर रहे अवनीतसिंह बेदी को शनिवार रात दक्षिणी दिल्ली में पंचशील पार्क स्थित उनके आवास से गाजियाबाद के संयुक्त निगम आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया। शिकायत में कहा गया है कि सेवानिवृत्त सेना के कर्नल ने दिल्ली-उत्तरप्रदेश की सीमा पर स्थित चिकमबरपुर गांव में 945 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि जमीन के 532 वर्गमीटर को एक परिवहन कंपनी को किराए पर दिया गया था और बाकी बची जमीन का उपयोग परिवहन गोदाम तक जाने वाली रास्ते के तौर पर किया जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने सरकारी जमीन पर कब्जे की जांच के लिए अभियान शुरू किया है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, वहीं एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा है कि वे अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के निजी मामलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

उत्तराखंड CM धामी ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- मेहनत से मिल रही नौकरी

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज

अगला लेख