Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Jharkhand Politics : चंपई सोरेन के सरकार बनाने के दावे पर क्या बोले राज्यपाल? विधायक चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद रवाना

43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा

हमें फॉलो करें Jharkhand Politics : चंपई सोरेन के सरकार बनाने के दावे पर क्या बोले राज्यपाल? विधायक चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद रवाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (19:25 IST)
jharkhand cm champai soren hemant soren land scam case update : झारखंड में राजनीतिक हलचल के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस पर राज्यपाल ने कहा कि वे जल्द विचार कर सूचित करेंगे।

झारखंड के राजनीतिक स्थिति के बीच विधायक के टूटने का डर भी सता रहा है। JMM के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों को लेकर एक बस रांची के सर्किट हाउस से रवाना हुई।

ये सभी चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद जाएंगे। पूर्व सीएम और JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन रांची के PMLA कोर्ट से एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 40 विधायकों को झारखंड भेजा जा रहा है। रांची में 4 विधायक रुकेंगे। झामुमो ने कहा कि विधायक हैदराबाद छुट्टी मनाने जा रहे हैं।
webdunia
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से गुरुवार को समय मिलने के बाद आज चंपई सोरेन के साथ चार अन्य विधायक राजभवन पहुंचे। राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 
 
मौके पर राजभवन से बाहर निकलकर सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्यपाल ने कहा कि जल्द विचार कर सूचित करेंगे। हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है। हमारा कोई कुछ नहीं कर सकेगा। हमारे पास पर्याप्त विधायकों का समर्थन प्राप्त है। 43 विधायकों का समर्थन हमने राज्यपाल को सौंपा है। यह संख्या शुक्रवार तक 47 हो जाएगी।
इस दौरान विधायक प्रदीप यादव ने बताया कि राज्यपाल ने कहा कि मैं विधि-विशेषज्ञों से राय ले रहा हूं और जल्दी ही बुलावा भेजूंगा। यादव ने कहा कि हम लोगों ने राज्यपाल से अविलंब सरकार गठन कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि शुक्रवार को ही सरकार गठन का बुलावा आ जाएगा। सोरेन की मांग पर राज्यपाल ने कहा कि मुझे रात तक का समय दीजिए। मैंने विधि-विशेषज्ञों की राय मांगी है। जल्द ही कोई फैसला आयेगा मैं बुलावा भेजूंगा।
webdunia
इससे पहले पीछे के गेट से दो कार से पांच लोग राजभवन के अंदर गए हैं। सोरेन के नेतृत्व में विधायक आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, विनोद सिंह और प्रदीप यादव राजभवन गए थे।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share Market : सेंसेक्स 107 अंक फिसला, निफ्टी भी टूटा