Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गोविंदा और शिल्पा शेट्टी को झारखंड हाईकोर्ट से राहत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jharkhand highcourt
, शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (14:58 IST)
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर फिल्माये एक गाने के संदर्भ में निचली अदालत द्वारा उनके खिलाफ जारी समन रद्द कर दिए हैं।
 
न्यायमूर्ति ए के गुप्ता ने गुरुवार को पाकुड़ अदालत द्वारा जारी समन को खारिज करते हुए बचाव पक्ष के वकील की दलील को स्वीकार किया। बचाव पक्ष के वकील अभय मिश्रा ने उच्च न्यायालय को बताया कि फिल्में सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 के तहत दिखायी जाती हैं।
 
webdunia
सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सत्यापित किया और उसे प्रमाण पत्र दिया, जिसके बाद ही फिल्म रिलीज हुई है। यह भारतीय दंड संहिता के दायरे में नहीं आता है। मिश्रा ने दलील दी कि इसी कारण समन को रद्द कर देना चाहिए।
 
एम एम तिवारी नामक एक व्यक्ति ने निचली अदालत में शिकायत दायर कर दावा किया था कि इस गीत से बिहार की छवि धूमिल हुई है।
 
शिकायतकर्ता ने 1996 में फिल्म ‘छोटे सरकार’ की रिलीज के तुरंत अदालत में शिकायत दायर की थी और दावा किया था कि दोनों अभिनेताओं ने जिस ‘...बदले में यूपी-बिहार ले ले’ गाने पर अभिनय किया है, उससे बिहार की छवि धूमिल हुई है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुभमन गिल ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ा