दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (15:42 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर एक महिला पत्रकार के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो पता चला कि उसने 10 मिनट में ही दो लड़कियों के साथ छेड़खानी की है। 
 
मेट्रो पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर की रात को आईटीओ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक की सीढ़ियों से उतरते वक्त एक शख्स ने पत्रकार के साथ छेड़छाड़ की। महिला पत्रकार ने कहा, पहले उन्हें लगा कि गलती से हुआ होगा लेकिन जब दोबारा उसने मुझे छुआ तो मुझे संभलने में कुछ वक्त लगा। वहां कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था।
 
पीड़िता एक अंग्रेजी दैनिक में वरिष्ठ पत्रकार है और उसने यमुना बैंक थाने में घटना के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी की तस्वीर निकल आई। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कुबूल कर लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

PM नरेंद्र मोदी का तमिलनाडु दौरा, आज करेंगे वर्टिकल पंबन ब्रिज का उद्घाटन

गृहमंत्री अमित शाह आज से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर, सुरक्षा स्थिति एवं विकास पहलों की करेंगे समीक्षा

देशभर में रामनवमी की धूम, चल रही है भव्‍य तैयारी, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

LIVE: वक्फ विधेयक को मिली राष्‍ट्रपति मुर्मू की मंजूरी, बन गया नया कानून

Waqf Bill : वक्फ बिल को मिली राष्‍ट्रपति की मंजूरी, बना नया कानून

अगला लेख