Publish Date: Wed, 22 Sep 2021 (18:44 IST)
Updated Date: Wed, 22 Sep 2021 (18:49 IST)
उत्तर प्रदेश की सड़कों पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे जिसने भी देखा चौंक गया। दरअसल, सड़क पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भेष में एक छोटा सा लड़का अपने दोनों तरफ 2 ब्लैक ड्रेस में कमांडो को लेकर चल रहा था। इतना ही नहीं बच्चे के पीछे भीड़ भी चल रही थी, जो जय श्रीराम के नारे लगा रही थी।
खबरों के अनुसार, एक बच्चे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लुक इतना पसंद आया कि उसने भगवाधारी कपड़े पहन लिए और सिर भी मुंडवा लिया। साथ में 2 ब्लैक कमांडो भी रख लिए और निकल पड़ा सड़कों पर। खबरों के अनुसार, दादरी के रहने वाले इस बच्चे का नाम अंकित बताया जा रहा है।
बच्चे का लुक लोगों को इतना पसंद आया कि हर कोई उसे जूनियर मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित करते देखा गया। दरअसल बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दौरे पर थे। इस दिन मुख्यमंत्री योगी के कई कार्यक्रम होने थे। लेकिन बच्चे का यह नजारा देखकर सभी हैरान रह गए।