Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डेंगू का D-2 स्ट्रेन बना यूपी में लोगों की मौत का कारण, ICMR ने कहा- बेहद खतरनाक है वायरस

हमें फॉलो करें डेंगू का D-2 स्ट्रेन बना यूपी में लोगों की मौत का कारण, ICMR ने कहा- बेहद खतरनाक है वायरस
, गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (23:34 IST)
नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के निदेशक जनरल डॉक्टर बलराम भार्गव ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद जिले में ज्यादातर मौतें डेंगू की वजह से हुई हैं। उन्होंने कहा कि इसके पीछे डेंगू का D-2 स्ट्रेन है, जो कि बेहद खतरनाक है।

दूसरी ओर, नीति आयोग (स्वास्थ्य) के सदस्य डॉक्टर वी के पॉल ने लोगों से अपील की है कि वे डेंगू को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दें। क्योंकि डेंगू की वजह से कई तरह की गंभीर समस्याएं सामने आ सकती हैं। यहां तक कि मौतें भी हो सकती हैं।

पॉल ने कहा कि डेंगू को गंभीर बीमारी के तौर पर लेने की जरूरत है क्योंकि हमारे पास इसका कोई वैक्सीन भी नहीं है। मॉस्क्यूटो नेट का इस्तेमाल कर इस बीमारी से बचें। हाल ही में एक केंद्रीय टीम ने फिरोजाबाद जिले का दौरा किया था। टीम ने कहा था कि यहां ज्यादातर मौतें डेंगू की वजह से हुई हैं।

यूपी के फिरोजाबाद में बड़ी संख्‍या में वायरल और डेंगू बुखार से लोगों की मौत हुई है। यह संख्‍या 50 से 100 के बीच बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के बाल रोग पृथक-वास वार्ड में 403 मरीज भर्ती हैं। यहां पर भर्ती होने वाले मरीजों का आंकड़ों रोज बढ़ रहा है। फिरोजाबाद जिला पिछले तीन हफ्तों से डेंगू और वायरल से जूझ रहा है। पीड़ितों में अधिकांश बच्चे बताए जा रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अन्ना हजारे ने दी उद्धव ठाकरे सरकार को आंदोलन की चेतावनी