कबीर बेदी ने किया हिलेरी क्लिंटन का समर्थन

Webdunia
रविवार, 6 नवंबर 2016 (23:11 IST)
मुंबई। अभिनेता सलमान खान के बाद अभिनेता कबीर बेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के आगामी चुनाव के लिए हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया है और चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
70 साल के अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा कि अमेरिका में एक महिला का राष्ट्रपति बनना एक मील का पत्थर होगा। उन्होंने ट्वीट किया, हिलेरी क्लिंटन को 2016 के अमेरिकी चुनाव में सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। अमेरिका में एक महिला का राष्ट्रपति बनना सच में मील का पत्थर होगा। 
 
उन्होंने लिखा कि मैं अमेरिकी चुनाव में उनके साथ हूं। आठ नवंबर को राष्ट्रपति पद का चुनाव होगा जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी की 69 साल की उम्मीदवार हिलेरी और उनके प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुख्य मुकाबला है।
 
हॉलीवुड की कई हस्तियों ने हिलेरी का समर्थन किया है जिनमें लियोनार्डो डिकैप्रियो, बेयोंसे नोल्स, किम कारदाशियां, कान्ए वेस्ट, केटी पैरी, अमेरिका फेरेरा शामिल हैं। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

कंगाली की कगार पर Pakistan, नहीं कर पाएगा भारत का मुकाबला, 10 Points से समझिए

Cobra के साथ नागिन गीत पर बारात में जानलेवा डांस, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

एजाज खान के शो housearrest ने पार की अश्लीलता की हद, सोशल मीडिया पर उठी बैन की मांग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आया अमेरिका से फोन, पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर कही बड़ी बात

मोदी का मास्टरप्लान: पाकिस्तान का 'एंडगेम' तैयार, क्या टुकड़े-टुकड़े होगा पड़ोसी मुल्क?

सभी देखें

नवीनतम

जल बंटवारा मुद्दे पर सभी राजनीतिक दल एकजुट, पंजाब सरकार ने की सर्वदलीय बैठक

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

Pahalgam Attack के बाद सरकार की क्‍या है रणनीति, CWC बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया यह बयान

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

अगला लेख