कैराना में भाजपा को झटका, रालोद की तबस्सुम हसन जीतीं

Webdunia
गुरुवार, 31 मई 2018 (14:48 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कैराना लोकसभा सीट पर रालोद की तबस्सुम हसन ने जीत ली जबकि नूरपुर सीट पर सपा ने भाजपा को मात दी।
 
ALSO READ: 4 लोकसभा, 10 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम (Live)

उत्तर प्रदेश की नूरपुर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार नईमु्ल हसन 6678 वोटों से जीते। सपा ने भाजपा से छीनी यह सीट।

रालोद के जयंत चौधरी ने कहा कि हम उन सभी दलों का शुक्रिया अदा करना चाहेंगे, जिन्होंने हमारा समर्थन किया। अखिलेश जी, मायावती जी, राहुल जी, सोनिया जी, सीपीएम, आप और अन्य सभी का शुक्रिया। जिन्ना हारा, गन्ना जीता।

कैराना और नूरपुर सीटों के लिए सोमवार को हुए मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आई थीं। कैराना सीट पर बुधवार को 73 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान कराया गया था। दोनों सीटों के लिए हुए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुए।
 
भाजपा सांसद हुकुम सिंह के फरवरी में निधन के कारण कैराना सीट पर उपचुनाव हुए। अब सिंह की पुत्री मृगांका सिंह यहां से भाजपा प्रत्याशी हैं। नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान की सडक दुर्घटना में मौत के कारण उपचुनाव हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra : साइकल चालक की दुर्घटना में मौत, बीमा कंपनी ने परिजन से मांगा ड्राइविंग लाइसेंस, उपभोक्ता आयोग ने सुनाया यह फैसला

कौन हैं AIADMK के पलानीस्वामी, जिन पर भाजपा ने भरोसा दिखाया?

पराली ने घोला इंदौर की हवा में जहर, घरों तक आया काला कचरा, IIT Indore ने किया था अलर्ट, क्‍यों नहीं हो रही कार्रवाई?

पिछड़ी जातियों को लेकर आंध्र के CM चंद्रबाबू नायडू ने किया यह वादा

ट्रंप टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, 9 जुलाई तक नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क

सभी देखें

नवीनतम

आगरा में करणी सेना के कार्यकर्ता उग्र, अखिलेश यादव का बयान- यह सेना वेना सब नकली है

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर दिल्ली के लाल किले में हो रहे सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति की पहल को सराहा

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

AI का पत्रकारिता पर असर: अवसर या संकट, स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश के पत्रकारिता महोत्सव में उठे सवाल

अगला लेख