Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कमलनाथ के मंत्री ने खुद को बताया महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का ‘चमचा’

हमें फॉलो करें कमलनाथ के मंत्री ने खुद को बताया महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का ‘चमचा’
webdunia

विकास सिंह

, मंगलवार, 14 जनवरी 2020 (08:39 IST)
भोपाल । मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी सतह पर दिखाई देने लगी है। लंबे समय कांग्रेस में अलग थलग पड़े पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक बार फिर सूबे में सक्रिय होने और उनके समर्थकों का उन्हें राज्यसभा भेजे जाने के लिए खुलकर बयान देने से प्रदेश में एक बार फिर गुटीय राजनीति तेज हो गई है। इस बीच कमलनाथ कैबिनेट के सीनियर मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने खुद को महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का चमचा बता डाला है। 
webdunia
अशोकनगर में मीडिया से बात करते हुए श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनको इस बात का गर्व है कि वो महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के चमचे है। मंत्री सिसौदिया ने कहा वो चमचे हैं तो हैं इसमें किसी को क्या दिक्कत है। उन्होंने भाजपा सांसद केपी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कल तक केपी यादव भी महराज के चमचे थे और महाराज की गाड़ी के पीछे दौड़ते थे। दरअसल गुना- शिवपुरी संसदीय सीट से सिंधिया को हराने वाले भाजपा सांसद केपी यादव ने महेंद्र सिंह सिसौदिया को सिंधिया का चमचा कहा था।
 
भाजपा सांसद के बयान का जवाब देते हुए कमलनाथ कैबिनेट में मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि महाराज ने उनको टिकट दिया, उनका जीवन संवारा और कैबिनेट मंत्री बनाया और मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं इतने बड़े कद के व्यक्ति का चमचा हूं। सिसौदिया ने कहा कि वह जीवन के अंतिम सांस तक महाराज के चमचे रहेंगे चाहे वह राजनीति छोड़ दें लेकिन महराज ज्योतिरादित्य सिंधिया को नहीं छोड़ंगे।
 
श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया को ज्योतिरादित्य सिंधिया का कट्टर समर्थन माना जाता है और ऐसा पहली बार नहीं है कि सिंधिया खेमे के किसी मंत्री ने पहली बार अपनी स्वामी भक्ति दिखाई है इसके पहले ग्वालियर में कैबिनेट मंत्री प्रदुम्यन सिंह तोमर सार्वजनिक तौर पर सिंधिया की चरण वंदन करते हुए देखे गए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CAA : नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन बोले, प्रदर्शन के लिए जरूरी विपक्ष की एकता